मौसम
17 Apr, 2026

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच 20 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है, स्कूल समय में बदलाव और तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भोपाल, 17 अप्रैल। 

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है और शुक्रवार को प्रदेश के 20 जिलों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। साथ ही 19 और 20 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए अनूपपुर में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है, जबकि डिंडौरी में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इसके अलावा रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी लू जैसे हालात बने रहे।

तापमान के आंकड़ों में नर्मदापुरम के बाद रतलाम में 42.8 डिग्री दर्ज हुआ। दमोह और मंडला में 42 डिग्री, शाजापुर में 41.8 डिग्री, गुना में 41.7 डिग्री, मलाजखंड, टीकमगढ़ और छिंदवाड़ा में 41.5 डिग्री, उमरिया और श्योपुर में 41.4 डिग्री, धार और खजुराहो में 41 डिग्री, सतना में 40.9 डिग्री, खरगोन में 40.8 डिग्री, सागर में 40.7 डिग्री, दतिया और सीधी में 40.6 डिग्री, खंडवा और बैतूल में 40.5 डिग्री, सिवनी और रीवा में 40.4 डिग्री तथा नौगांव में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बड़े शहरों में भी गर्मी का असर स्पष्ट रहा, जहां जबलपुर में 41.4 डिग्री, भोपाल और ग्वालियर में 40.5 डिग्री, उज्जैन में 40.7 डिग्री और इंदौर में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी तेजी से बढ़ती है और माह के अंत तक तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है। इस बार भी तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए दिनभर पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने, दोपहर की तेज धूप से बचने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़