भोपाल 16 अप्रैल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार को लोक भवन में आयोजित देश की 16वीं जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया में शामिल हुए और उन्होंने स्व-गणना पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज की।
इस अवसर पर उन्हें अवगत कराया गया कि प्रदेश में जनगणना कार्य को दो चरणों में संपन्न किया जा रहा है, जिसमें लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पहली बार नागरिकों को स्व-गणना के माध्यम से प्रत्यक्ष भागीदारी का अवसर प्रदान किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभिनव पहल से जनगणना की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और सूचनाओं में त्रुटियों की संभावना समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि जनगणना 2027 का कार्य प्रदेश में दो चरणों में आयोजित होगा।
पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में संपन्न होगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल के प्रमुख सचिव, भोपाल कलेक्टर तथा जनगणना संचालनालय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।






.jpg)

.jpg)



