नई दिल्ली, 16 अप्रैल।
मजबूत वैश्विक संकेतों के सहारे घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती बनी रही। बाजार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी, हालांकि कुछ ही देर बाद मुनाफावसूली शुरू होने से सेंसेक्स और निफ्टी की गति में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में ही बने रहे। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
सुबह 10 बजे तक के कारोबार में दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंफोसिस और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 2.73 प्रतिशत से 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ ऊपर रहे। वहीं दूसरी ओर सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल, कोल इंडिया और नेस्ले के शेयर 0.86 प्रतिशत से 0.50 प्रतिशत तक की गिरावट में कारोबार करते नजर आए।
अब तक के कारोबार में कुल 2,746 शेयरों में सक्रिय ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 1,866 शेयर लाभ के साथ हरे निशान में और 880 शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में खरीदारी का समर्थन रहा, जबकि 10 शेयर दबाव में रहे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर बढ़त में और 18 शेयर गिरावट में कारोबार करते दिखे।
बीएसई सेंसेक्स आज 566.32 अंक की मजबूती के साथ 78,677.56 अंक पर खुला और खरीदारी के चलते 78,730.32 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आई और यह 78,241.63 अंक तक फिसल गया। उतार-चढ़ाव के बीच सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 144.49 अंक की बढ़त के साथ 78,255.73 अंक पर कारोबार कर रहा था।
एनएसई निफ्टी ने भी आज 153.90 अंक की तेजी के साथ 24,385.20 अंक पर शुरुआत की और बढ़त के साथ 24,400.95 अंक तक पहुंचा। बाद में बिकवाली दबाव से यह 24,275.20 अंक तक गिर गया। हालांकि पूरे समय यह सूचकांक हरे निशान में ही बना रहा और सुबह 10 बजे तक 50.50 अंक की बढ़त के साथ 24,281.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी सत्र बुधवार को सेंसेक्स 1,263.67 अंक यानी 1.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,111.24 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 388.65 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,231.30 अंक पर बंद हुआ था।







.jpg)
.jpg)



