शेयर बाज़ार
16 Apr, 2026

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, कई शहरों में भाव रिकॉर्ड स्तर के करीब

घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में भाव बढ़े। वैश्विक तनाव और डॉलर में कमजोरी के कारण निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल।

घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी ने आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेज उछाल दर्ज किया। चांदी की कीमत में 11 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तेजी के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में चांदी 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 11,800 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग के साथ 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। वहीं जयपुर, सूरत और पुणे में यह 2,70,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

बेंगलुरु में चांदी 2,70,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही, जबकि पटना और भुवनेश्वर में यह 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। हैदराबाद में चांदी 11,600 रुपये की तेजी के साथ 2,74,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। वहीं चेन्नई में यह सबसे अधिक 11,900 रुपये की बढ़त के साथ 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

बाजार विशेषज्ञ मयंक मोहन के अनुसार पश्चिम एशिया में युद्ध के थमने की उम्मीदों से सोने और चांदी को सहारा मिला है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आने से निवेशकों का रुझान इन कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है। जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच पिछले एक महीने में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में करीब 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

विशेषज्ञ के अनुसार फिलहाल पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण चांदी की औद्योगिक मांग प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में तेज उछाल सीमित हो गया है। हालांकि शांति स्थापित होने पर औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने से चांदी की मांग में सुधार और कीमतों में फिर तेजी की संभावना जताई जा रही है, जो स्थिति पूरी तरह क्षेत्रीय हालात पर निर्भर करेगी। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़