नई दिल्ली, 13 अप्रैल।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। दामों में आई इस गिरावट के चलते देश के अधिकतर बाजारों में 24 कैरेट सोना लगभग 1,52,830 रुपये से 1,53,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता देखा गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये से 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहा। चांदी की कीमत में भी हल्की नरमी देखने को मिली, जिसके चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये और 22 कैरेट 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,52,880 रुपये और 22 कैरेट 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,810 रुपये और 22 कैरेट 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। कोलकाता में भी यही स्थिति रही, जहां 24 कैरेट 1,52,830 रुपये और 22 कैरेट 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। भोपाल में 24 कैरेट 1,52,880 रुपये और 22 कैरेट 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।
लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,980 रुपये और 22 कैरेट 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि पटना में 24 कैरेट 1,52,880 रुपये और 22 कैरेट 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ।
इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के दामों में हल्की कमजोरी देखने को मिली, जहां 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा।


.jpg)

.jpg)
_(1).jpg)






