नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2026।
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में अपने विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जिससे नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उन्हें बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया है।
इस निर्णय के साथ ही राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार बिहार को 15 अप्रैल को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि पार्टी की संसदीय बोर्ड ने कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि एनडीए विधायकों की बैठक के बाद अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी, हालांकि अभी तक बैठक की तिथि तय नहीं हुई है।










