राजनीति
12 Apr, 2026

‘रन फॉर आंबेडकर’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, संविधान बचाने का संकल्प दोहराया

दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए संविधान की रक्षा को कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य बताया।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2026।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य युवाओं में संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मैराथन का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश है और यदि संविधान नहीं होता तो आज का भारत इस स्वरूप में नहीं होता।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य इसे और मजबूत एवं सुरक्षित बनाए रखना है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस चाहती है कि संविधान का संदेश देश के हर हिस्से तक पहुंचे और हर नागरिक इसके महत्व को समझे, जिसके लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़