पश्चिम एशिया में तनाव के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीदों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला, जहां शुरुआती कारोबार में मजबूती बनी रही। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, हालांकि इसके बाद खरीद और बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला। फिलहाल कारोबार में खरीदारों का दबदबा अधिक नजर आ रहा है और सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स और निफ्टी के शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन बाद में खरीदारी के सपोर्ट से सूचकांक ऊंचे स्तर पर बने रहे। सेंसेक्स में शामिल प्रमुख शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, जियो फाइनेंशियल और आईसीआईसीआई बैंक मजबूत रहे, जबकि सन फार्मा, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजी में गिरावट देखी गई।
कुल मिलाकर बाजार में सक्रिय 2,693 शेयरों में से अधिकांश में तेजी रही और अधिकतर शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों के अधिकांश शेयरों में खरीदारी का रुझान बना रहा।
बीएसई सेंसेक्स ने 489.36 अंक की बढ़त के साथ 77,121.01 अंक पर कारोबार की शुरुआत की। बाद में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला और यह 77,360.51 अंक के उच्च स्तर तक गया, जबकि 76,851.16 अंक के निचले स्तर तक भी फिसला। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 717.33 अंक की तेजी के साथ 77,348.98 अंक पर कारोबार कर रहा था।
एनएसई निफ्टी ने भी 105.45 अंक की बढ़त के साथ 23,880.55 अंक पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान इसमें भी उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 23,998.25 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा, जबकि 23,856.35 अंक तक गिरा। बाद में सुबह 10 बजे तक निफ्टी 219.40 अंक की बढ़त के साथ 23,994.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई थी।


.jpg)


.jpg)


.jpg)



