शेयर बाज़ार
09 Apr, 2026

दिल्ली में हाजिर चांदी के भाव में उछाल, वायदा बाजार में गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी के भाव में तेजी, वायदा बाजार में गिरावट, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी कमजोर, वैश्विक घटनाओं का प्रभाव।

नई दिल्ली, 09 अप्रैल

घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि वायदा (फ्यूचर) बाजार में चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज शुरुआती कारोबार में हाजिर चांदी ने बुधवार की तुलना में 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की बढ़त बनाई है। इस उछाल के चलते देश के विभिन्न शहरों में चांदी 4,09,800 रुपये से लेकर 4,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी कल के शुरुआती स्तर की तुलना में 10,200 रुपये प्रति किलोग्राम उछल कर 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। जयपुर, सूरत और पुणे में यह 2,60,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

वहीं बेंगलुरु में चांदी 2,60,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर, जबकि पटना और भुवनेश्वर में 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार हो रहा है। हैदराबाद में चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। देश में सबसे ऊँची कीमत आज भी चेन्नई में है, जहां हाजिर चांदी 2,65,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सर्राफा बाजार के विपरीत, वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई डिलीवरी वाले सोने ने 0.49 प्रतिशत की कमी के साथ 1,51,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार शुरू किया। जून डिलीवरी वाली चांदी 1.59 प्रतिशत कमजोर होकर 2,36,104 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतें गिरावट में रही। कॉमेक्स पर सोना 0.49 प्रतिशत गिरकर 4,753 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 1.68 प्रतिशत कम होकर 74.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

मार्केट विशेषज्ञ मयंक मोहन के अनुसार, वैश्विक परिस्थितियों के कारण सोना और चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। बुधवार को सीजफायर की खबर आने से सोना और चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी, लेकिन आज असमंजस की स्थिति के कारण वायदा बाजार में इनकी कीमतें गिरावट के साथ खुलीं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़