मध्य प्रदेश
10 Apr, 2026

जल संसाधन दिवस पर सीएम का संदेश, जल संरक्षण का लिया संकल्प

जल संसाधन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए नागरिकों से जल के संतुलित उपयोग और भविष्य के लिए जल बचाने का संकल्प लेने की अपील की।

भोपाल, 10 अप्रैल।

आज शुक्रवार को जल संसाधन दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों से जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन की अपील दोहराई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है” और यह केवल जीवन का आधार ही नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि का मूल भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जल बूंद में भविष्य की सुरक्षा और समृद्धि का संदेश निहित है।

उन्होंने आगे कहा कि जल संसाधन दिवस के अवसर पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि जल संरक्षण, संवर्धन और संतुलित उपयोग के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि भारत में 10 अप्रैल को जल संसाधन दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण, जल अपव्यय को रोकना और स्वच्छ जल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़