भोपाल, 10 अप्रैल।
भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि आज मनाई जा रही है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जीवन सत्यनिष्ठा, सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि उनका आदर्श जीवन हमेशा जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि मोरारजी देसाई का निधन 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में हुआ था। वे भारत के चौथे प्रधानमंत्री थे और यह भी विशेष बात है कि वे देश के पहले गैर-कांग्रेसी नेता थे जो प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।


.jpg)


.jpg)

.jpg)


