कोलकाता, 10 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र सेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अपने संदेश में ममता बनर्जी ने लिखा कि बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र सेन की जयंती के अवसर पर वे उन्हें विनम्र श्रद्धा और नमन अर्पित करती हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट के जरिए राज्य के पूर्व नेता के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से जुड़े रहे प्रफुल्ल चंद्र सेन स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे। वर्ष 1962 में वे पश्चिम बंगाल के तीसरे मुख्यमंत्री बने थे और 1967 तक इस पद पर कार्यरत रहे।


.jpg)


.jpg)


.jpg)

.jpg)


