मुंबई, 10 अप्रैल।
अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने किसी फिल्म प्रमोशन के बजाय अनंत अंबानी को उनके 30वें जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं, जिसका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों हंसते-मुस्कुराते और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि यदि याददाश्त कमजोर हो तो इसे लिखकर रख लें, और अनंत को देश के लिए बड़ा योगदान देने वाला व्यक्ति बताते हुए उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने उन्हें दिल और दिमाग से साफ इंसान भी कहा।
इससे पहले भी सलमान ने अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें बेहद दयालु और निस्वार्थ व्यक्ति बताया था। उधर, अनंत अंबानी का जन्मदिन जामनगर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जिसका आयोजन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी द्वारा किया गया है।
इस समारोह में शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर, गौरी खान और राम चरण समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस भव्य सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सितारों की मौजूदगी और शानदार माहौल नजर आ रहा है।





.jpg)


.jpg)

.jpg)


