मुंबई, 10 अप्रैल।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर-2’ 19 मार्च को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन करती रही, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। वीकडेज में दर्शकों की संख्या घटने के कारण फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 22वें दिन गुरुवार को 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले 21वें दिन 7.90 करोड़, 20वें दिन 10.10 करोड़ और 19वें दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिसंबर 2025 में आई सुपरहिट ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। इसकी कहानी भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी के मिशन पर आधारित है, जो पाकिस्तान के लियारी क्षेत्र में घुसकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करता है।
फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी कमाई की गति को किस स्तर तक बनाए रख पाती है।





.jpg)


.jpg)

.jpg)


