मुंबई, 10 अप्रैल।
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी नवजात बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, साथ ही उन्होंने उसका नाम भी सार्वजनिक किया है। यह जोड़ा 10 मार्च को माता-पिता बना था।
पोस्ट की गई तस्वीरों में लिन लैशराम अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि एक अन्य फोटो में वह अपने बच्चे को स्नेहपूर्वक थामे हुए दिखाई देती हैं। इन भावुक पलों को साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा भी की।
अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “हमारी दुनिया का नया केंद्र… ‘न्योमिक हुड्डा’, जो दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और अनंत आकाश का प्रतीक है।” साथ ही उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें दोनों अपनी बेटी को प्यार से पुकारते सुनाई देते हैं।
गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने नवंबर 2023 में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया था। बेटी के आगमन और नाम सामने आने के बाद प्रशंसक लगातार इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।





.jpg)


.jpg)

.jpg)


