चेन्नई, 10 अप्रैल।
थलापति विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। सेंसर प्रमाणन में देरी के बीच अब फिल्म के कथित लीक होने की खबर ने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 5 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया है, जिसमें फिल्म के टाइटल क्रेडिट और विजय के शुरुआती इंट्रो सीन की झलक दिखाई देती है। यह क्लिप तेजी से ऑनलाइन साझा की जा रही है, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई है।
फैंस ने इस लीक को गंभीर मामला बताते हुए प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को आगे शेयर न किया जाए, ताकि फिल्म को नुकसान से बचाया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, यह क्लिप एडिटिंग प्रक्रिया के दौरान लीक हो सकती है, क्योंकि वीडियो के अंत में एक व्यक्ति को रिकॉर्डिंग रोकते हुए देखा गया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।





.jpg)


.jpg)

.jpg)


