जयपुर, 08 अप्रैल।
सुबोध भावे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर ने किया है। पौराणिक और आध्यात्मिक कथानक पर आधारित यह फिल्म दर्शकों में विशेष उत्सुकता पैदा कर रही है।
टीजर में सुबोध भावे नीम करोली बाबा के रूप में नजर आए हैं। इसमें बाबा के आध्यात्मिक जीवन, उनके चमत्कार और भक्तों के साथ संबंध की झलक दिखाई गई है। फिल्म उनके जन्म से लेकर 1973 में महासमाधि तक की यात्रा को बड़े पर्दे पर दर्शाएगी।
फिल्म में हितेन तेजवानी, समीक्षा भटनागर, मोहित गुप्ता और हेमंत पांडे प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।


.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

