टॉप न्यूज़
08 Apr, 2026

ट्रंप-ईरान सीजफायर के बाद तेल की कीमतों में गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम के बाद अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव में बड़ी गिरावट और शेयर बाजार में तेजी देखी गई।

नई दिल्ली, 08 अप्रैल।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 91.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 91.05 डॉलर तक पहुँच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में मंगलवार को बड़ी कमी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 16 प्रतिशत यानी 17.39 डॉलर गिरकर 91.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया, जबकि वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 20 प्रतिशत यानी 21.90 डॉलर की गिरावट के साथ 91.05 डॉलर पर आया। हालांकि, ये दाम अभी भी पश्चिम एशियाई संकट के पहले के स्तर से ऊपर हैं। विश्लेषकों के अनुसार, यह गिरावट कितनी देर तक बनी रहेगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सीजफायर कितनी मजबूती से लागू होता है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ऊर्जा आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल होती है या नहीं।

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को दो हफ्तों के लिए टालने का फैसला किया, जिससे वैश्विक बाजारों में राहत का माहौल बना। इसमें होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से व्यापार और आवाजाही के लिए खोलने की प्रतिबद्धता भी शामिल है। इस कदम के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और शेयर बाजारों में तेज उछाल देखा गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़