मध्य प्रदेश
08 Apr, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगल पांडे व बंकिमचंद्र को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1857 के स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोपाल, 08 अप्रैल 2026।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1857 की क्रांति के अमर शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस और राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के रचनाकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए दोनों महान हस्तियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगल पांडे को याद करते हुए कहा कि मां भारती के अमर सपूत और महान स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अंग्रेजों को जिस साहस और दृढ़ता के साथ चुनौती दी, उसने हर भारतीय के मन में स्वाभिमान की भावना जगा दी। 1857 की क्रांति की लौ घर-घर तक फैली और उनका बलिदान राष्ट्र के लिए निर्भीकता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का संदेश देता है।

सीएम डॉ. यादव ने एक अन्य संदेश में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ के रचयिता और राष्ट्र की चेतना को जगाने वाले महान साहित्यकार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के लिए यह महामंत्र आज भी विकसित भारत के निर्माण को दिशा और शक्ति प्रदान करता है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश और समाज की समृद्धि के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़