मैहर, 08 अप्रैल 2026।
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को माँ शारदा शक्तिपीठ पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आगमन के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।
मंत्री विजयवर्गीय ने माँ शारदा के चरणों में प्रदेश की शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। यह पूजा मंदिर के पुजारी नितिन पांडे और सुमित पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार मंत्री विजयवर्गीय सुबह रेवाचंल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे और सीधे शक्तिपीठ की ओर गए। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, श्रीकांत चतुर्वेदी, कुलदीप तिवारी, प्रकाश तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था भी मंत्री के दौरे के मद्देनजर कड़ी रखी गई थी।
दौरे के दौरान शहर के तालाबों में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी मंत्री के सामने रखा गया। कहा गया कि जो तालाब कभी शहर की पहचान और जल संरक्षण का महत्वपूर्ण स्रोत थे, वे अब अतिक्रमण के कारण अपना अस्तित्व खोने लगे हैं।
मुद्दा उठने के बाद स्थानीय लोगों की निगाह प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। मंत्री विजयवर्गीय का यह दौरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि स्थानीय समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)