शेयर बाज़ार
08 Apr, 2026

शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स और निफ्टी उछले

पश्चिम एशिया में दो सप्ताह के सीजफायर के बाद घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 3.5 प्रतिशत से अधिक बढ़े।

नई दिल्ली, 08 अप्रैल

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अगले दो सप्ताह के लिए सीजफायर की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 3.5 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ उछले। कारोबार शुरू होने के बाद मुनाफा वसूली की मामूली कोशिश हुई, लेकिन बाजार का जोश इतना अधिक था कि सेंसेक्स और निफ्टी की चाल पर कोई खास असर नहीं पड़ा। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 3.47 प्रतिशत और निफ्टी 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

स्टॉक मार्केट के प्रमुख शेयरों में इंटर ग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, अदानी एंटरप्राइज, अदानी पोर्ट्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 9.50 प्रतिशत से 6.18 प्रतिशत तक मजबूत हुए। इसके विपरीत कोल इंडिया, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, विप्रो और सन फार्मास्यूटिकल के शेयर 3.19 प्रतिशत से 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस समय तक 2,916 शेयरों में सक्रिय ट्रेडिंग देखी गई, जिनमें 2,755 शेयर लाभ में और 161 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 हरे निशान में और चार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 हरे निशान में और आठ लाल निशान में थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 2,674.05 अंक की मजबूती के साथ 77,290.63 अंक पर खुला। शुरुआती बिकवाली दबाव के बावजूद सूचकांक तेजी पकड़ते हुए 77,456.11 अंक तक पहुंच गया। पहले एक घंटे के कारोबार में सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 2,589.22 अंक की बढ़त के साथ 77,205.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई के निफ्टी ने भी 731.50 अंक की तेजी के साथ 23,855.15 अंक पर कारोबार शुरू किया। मुनाफा वसूली से 23,828.50 अंक तक गिरने के बाद खरीदारों की लिवाली से यह 23,961.25 अंक तक पहुंचा। सुबह 10:15 बजे निफ्टी 759.60 अंक की मजबूती के साथ 23,883.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 509.73 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,616 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 155.40 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,123.65 अंक पर मंगलवार का कारोबार समाप्त किया था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़