शेयर बाज़ार
08 Apr, 2026

वैश्विक बाजार में युद्धविराम के बाद मजबूती: एशियाई सूचकांकों में जोरदार उछाल

पश्चिम एशिया में युद्धविराम के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती देखी गई, अमेरिकी और यूरोपीय सूचकांक स्थिर रहे जबकि एशियाई बाजारों में सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 08 अप्रैल

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच दो सप्ताह के लिए घोषित युद्धविराम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मिलेजुले परिणाम के साथ स्थिर रहे, लेकिन आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में जबरदस्त मजबूती देखने को मिल रही है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुए थे, जबकि एशियाई बाजार में आज व्यापक खरीदारी जारी है।

युद्धविराम की घोषणा से पहले अमेरिकी बाजार दबाव में थे। इसी कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक स्थिर स्तर पर बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स मामूली 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,616.85 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक ने 0.03 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 21,990.75 अंक दर्ज किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 2.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,666.58 अंक पर कारोबार कर रहा है, जो 1,082.12 अंक की मजबूती को दर्शाता है।

युद्धविराम से पहले यूरोपीय बाजार भी दबाव में थे। एफटीएसई इंडेक्स 0.85 प्रतिशत कमजोर होकर 10,348.79 अंक पर, सीएसी इंडेक्स 0.68 प्रतिशत गिरकर 7,908.74 अंक पर, और डीएएक्स इंडेक्स 1.08 प्रतिशत टूटकर 22,921.59 अंक पर बंद हुआ।

युद्धविराम की घोषणा के बाद एशियाई बाजार में उत्साह बढ़ गया है। एशिया के नौ प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 3.64 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,979 अंक पर, हैंग सेंग 2.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,884 अंक पर, और कोस्पी इंडेक्स 7.04 प्रतिशत मजबूत होकर 5,881.81 अंक पर कारोबार कर रहा है।

निक्केई इंडेक्स 5.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,282 अंक पर पहुंचा, ताइवान वेटेड इंडेक्स 4.10 प्रतिशत उछलकर 34,591.29 अंक पर, जकार्ता कंपोजिट 2.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,166.19 अंक पर, शंघाई कंपोजिट 1.92 प्रतिशत मजबूती के साथ 3,964.72 अंक पर, सेट कंपोजिट 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,484.82 अंक पर, और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.70 प्रतिशत बढ़त के साथ 4,992.64 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़