Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बैंकिंग व वित्त
08 Apr, 2026

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली समीक्षा में रेपो रेट स्थिर

रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट 5.25% पर यथावत रखा। गवर्नर ने कहा कि आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए नीतिगत दरों में फिलहाल कोई बदलाव आवश्यक नहीं है।

नई दिल्ली, 08 अप्रैल

रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का निर्णय लिया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने तीन दिवसीय बैठक के बाद बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने आम सहमति से यह निर्णय लिया।

मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट से आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव पड़ा है, लेकिन अन्य देशों की तुलना में भारत की आर्थिक नींव मजबूत बनी हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान संकट महंगाई के जोखिम को बढ़ा सकता है।

गवर्नर ने कहा कि मौजूदा समय में नीतिगत दरों में कटौती से अधिक जरूरी है कि आर्थिक गतिविधियों का समर्थन किया जाए और विकास दर बनाए रखी जाए।

रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर रिजर्व बैंक बैंकों को अल्पकालिक ऋण उपलब्ध कराता है। इसका सीधा असर लोन, ईएमआई, बचत और निवेश पर पड़ता है।

ज्ञात हो कि पिछली वित्तीय वर्ष की फरवरी में भी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखा गया था। फरवरी 2025 से अब तक कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है। अंतिम कटौती दिसंबर 2025 में हुई थी, जब इसे 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत किया गया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़