शेयर बाज़ार
08 Apr, 2026

सर्राफा बाजार में सोना सस्ता, चांदी स्थिर

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में 750 से 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरावट आई है, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं।

नई दिल्ली, 08 अप्रैल

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट का रुख देखा गया, जबकि चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर बने हुए हैं। सोने की कीमतें आज 750 से 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गई हैं। इसके चलते 24 कैरेट सोना देश के अधिकांश सर्राफा बाजार में 1,49,830 रुपये से 1,49,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,340 रुपये से 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया। चांदी की कीमतें दिल्ली में मंगलवार के स्तर यानी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,880 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,49,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,980 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,49,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के भाव कमजोर बने हुए हैं। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,49,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़