हरियाणा
08 Apr, 2026

ई-रिक्शा चालक के मकान में चोरी

पानीपत की शास्त्री कॉलोनी में चोरी, ई-रिक्शा चालक के बंद मकान से सोने-चांदी के गहने गायब। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान में जुटी।

पानीपत, 08 अप्रैल

पानीपत के गोहाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में चोरों ने एक ई-रिक्शा चालक के बंद मकान का ताला तोड़कर वहां रखे संदूक से सोने और चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने किशनपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में यासिन ने बताया कि वह गोहाना रोड स्थित किराए के मकान में रहता है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है। गत दिवस वह अपना रिक्शा चलाने निकला हुआ था, जबकि घर के अन्य सदस्य भी बाहर मजदूरी के लिए गए थे।

यासिन ने बताया कि दोपहर को जब वह घर लौटा, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और लोहे का संदूक खुला मिला। चोरों ने संदूक की तलाशी लेकर उसमें रखे गहने ले लिए।

चोरी गए गहनों में एक मंगलसूत्र, एक नथनी, माथे का टीका और तीन नोजपिन के साथ चांदी के दो जोड़ी हथफूल शामिल हैं। यासिन ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस में शिकायत की।

किशनपुरा चौकी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग पाया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़