पानीपत, 08 अप्रैल।
पानीपत की गोपाल कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद का एक युवक अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का प्रयास कर रहा था। थाना पुराना औद्योगिक ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ पास की एक फैक्ट्री में काम सीखने जाती थी। छह अप्रैल की दोपहर को खाना खाकर वह फिर फैक्ट्री के लिए निकली थी। फैक्ट्री के पास उसने अपनी सहेली से कहा कि वह दुकान से सामान लेने जा रही है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आई।
परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से लड़की का पीछा कर परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी हर्ष के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दिया है। गाजियाबाद और संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। अधिकारी बता रहे हैं कि तकनीकी सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।


_(1).jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

