नोएडा, 08 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना रबूपुरा पुलिस ने आज तड़के हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर संजू उर्फ लुक्का को घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि रबूपुरा पुलिस कार्गो टी पॉइंट के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार संजू आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने के लिए गोली चला दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें संजू के पैर में गोली लगी। उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि वह गौकशी के अपराध में शामिल है और उसके खिलाफ पूर्व में रबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


