पश्चिम बंगाल
08 Apr, 2026

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से दाखिल किया नामांकन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और समर्थकों के साथ अलीपुर सर्वे भवन पहुंचकर चुनावी रैली में भाग लिया।

कोलकाता, 08 अप्रैल 2026।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह करीब 10:45 बजे वह अपने आवास से पैदल निकलकर अलीपुर स्थित सर्वे भवन पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने रैली के रूप में उनका स्वागत किया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान ममता बनर्जी के साथ कोलकाता के मेयर और राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम, पार्षद, मुख्यमंत्री के भाई स्वप्न बनर्जी, कार्तिक बनर्जी और भाभी कजरी बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने सड़क के एक हिस्से को गार्डरेल से घेर रखा था। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए जमा हुए। ममता बनर्जी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रैली में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाए, जबकि महिला कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर और उलुध्वनि कर उनका स्वागत किया।

अलीपुर सर्वे भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। वर्तमान में उनके नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया चल रही है। भवानीपुर सीट के बहु-सांस्कृतिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए उनके प्रस्तावकों की सूची में विभिन्न धर्मों, भाषाओं और समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावकों में फिरहाद हाकिम की पत्नी इस्मत (रूबी) हकिम, राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मलिक के पति निसपाल सिंह राणे, वार्ड 71 के तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष बबलू सिंह और भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी के मीरज शाह शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक और कड़ा होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़