मौसम
08 Apr, 2026

एनसीआर के शहरों में वायु गुणवत्ता सुधरी, लोगों को मिली ताजगी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई ‘संतोषजनक’ और ‘ग्रीन जोन’ में दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने दिनभर हल्की से मध्यम बारिश और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना जताई है। 9 अप्रैल के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान है

नई दिल्ली, 08 अप्रैल।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को ताजी और स्वच्छ हवा मिल रही है। लगातार मौसम की गतिविधियों के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार देखा गया है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई ‘ग्रीन जोन’ और ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे लोगों को पहाड़ों जैसी ताजगी महसूस हो रही है।

दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 83, आनंद विहार 112, अशोक विहार 86, बवाना 89, बुराड़ी क्रॉसिंग 75, कैंटोनमेंट एरिया 72 और चांदनी चौक 104 दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर-125 में 93, सेक्टर-62 में 73, सेक्टर-1 में 96 और सेक्टर-116 में 84 रिकॉर्ड किए गए। गाजियाबाद में इंदिरापुरम 84, लोनी 126, संजय नगर 84 और वसुंधरा 82 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की घटनाएं जारी रहेंगी। इसका असर जनजीवन पर भी दिख रहा है, कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी है। 9 अप्रैल के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिसमें अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल किसी चेतावनी की आवश्यकता नहीं है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़