प्रयागराज, 08 अप्रैल 2026।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद समेत प्रदेश के इक्यावन जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट लेने का संकेत दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने तेज हवाओं और हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में सुबह तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
मौसम विभाग ने सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, इटावा, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत सहित आस-पास के क्षेत्रों में हल्की गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने, खुले स्थानों पर न ठहरने और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। इसके अलावा किसानों को फसलों की सुरक्षा और कटाई के कार्य में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)