मध्य प्रदेश
08 Apr, 2026

उमरिया में बेमौसम बारिश, किसानों की फसलों पर संकट

उमरिया जिले में देर रात हुई बेमौसम बारिश से खेतों और खलिहान में रखी फसल प्रभावित होने लगी, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

उमरिया, 08 अप्रैल 2026।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मंगलवार देर रात हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। जिले के खेतों में खड़ी फसल और कटकर खलिहान में रखी हुई फसल दोनों ही बारिश से प्रभावित होने लगी हैं। लगभग 90 प्रतिशत किसानों की फसल अभी खेतों में ही है, जबकि कई किसान गेहूं की कटाई की तैयारी कर रहे थे।

चना और मसूर जैसी फसलें जो पहले ही कटकर खलिहान में रखी गई थीं, उनकी गहाई की तैयारी बारिश के कारण ठप हो गई। किसानों का कहना है कि नमी बढ़ने से गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं, जिससे उन्हें बाजार में उचित मूल्य मिलना मुश्किल होगा। वहीं चना, मसूर, बरबटी और भिंडी जैसी फसलों में कीट लगने का खतरा भी बढ़ गया है।

लालपुर निवासी किसान गेंद लाल कुशवाहा ने बताया कि बरबटी और भिंडी की फसल पहले ही खराब हो चुकी है, जबकि गेहूं, चना और मसूर को भी भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि तेज हवाओं के साथ और बारिश हुई तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसान मांग कर रहे हैं कि यदि गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होती है तो सरकार समर्थन मूल्य पर चमक विहीन गेहूं की खरीद के आदेश जारी करे, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़