असम
08 Apr, 2026

बंगाईगांव में भीषण आग से 14 दुकानें जलकर राख

अभयापुरी के घिलागुड़ी इलाके में रातभर लगी आग ने बाजार को तहस-नहस कर दिया। आग के कारण 14 दुकानें पूरी तरह जल गईं, एलपीजी सिलेंडरों के विस्फोट से स्थिति गंभीर बनी। प्रारंभिक अनुमान में 80-90 लाख रुपये का नुकसान।

बंगाईगांव, 08 अप्रैल

अभयापुरी के घिलागुड़ी इलाके में मंगलवार रात अचानक लगी आग ने बाजार के कम से कम 14 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। घटना रात करीब 1 बजे हुई, जब आग ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, आग के दौरान एक होटल में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई और आग तेजी से फैल गई। इस अग्निकांड में किराना दुकान, चाय की दुकान, ऑनलाइन कैफे, कपड़े व चप्पल की दुकान, सैलून, मनिहारी दुकान, पूजा सामग्री की दुकान और जेरॉक्स केंद्र सहित कुल 14 प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। अनुमानित आर्थिक नुकसान लगभग 80 से 90 लाख रुपये है।

सूचना मिलने पर अभयापुरी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़