दिल्ली-एनसीआर
08 Apr, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पिता का निधन, दिल्ली में राजकीय सम्मान

दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पिता श्याम लाल सचदेवा का निधन, अंतिम संस्कार में उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया और कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, 08 अप्रैल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पिता श्याम लाल सचदेवा का मंगलवार को एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर राजकीय और सामाजिक सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

अंतिम संस्कार उनके पांच पुत्रों ने किया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और रविन्द्र इंद्राज, महापौर राजा इकबाल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल, रमेश बिधूड़ी, विनय सहस्रबुद्धे सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। इसके साथ ही आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, दिल्ली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि श्याम लाल सचदेवा ने कठिन परिस्थितियों में सादगी और परिश्रम से अपने परिवार का पालन-पोषण किया और समाज सेवा के संस्कार दिए। यही संस्कार उनके पुत्र वीरेंद्र सचदेवा को आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवा देने में प्रेरित कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़