रायपुर, 08 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट की। वहीं, बुधवार को मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री साय इस बैठक में “बस्तर विकास 2.0” योजना पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही नक्सलियों के समाप्ति के बाद बस्तर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से भी केंद्रीय गृहमंत्री को अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री दौरे के दौरान अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे और राज्य के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सुबह दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)