दिल्ली-एनसीआर
08 Apr, 2026

वासुदेव और यमुना बाजार घाट का निरीक्षण, स्वच्छ यमुना मिशन पर जोर

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वासुदेव घाट व यमुना बाजार घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

दिल्ली, 08 अप्रैल

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का औचक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि इस दौरान उन्होंने घाटों की सफाई, बुनियादी ढांचे और चल रहे पुनरुद्धार कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों को कार्य समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यमुना से गाद हटाने के काम को मिशन मोड में तेज किया जाए और मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यमुना हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत की धारा है, और इसके तटों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। स्वच्छ यमुना का संकल्प पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर लागू किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़