मध्य प्रदेश
07 Apr, 2026

मप्र पुलिस का अभियान, एक सप्ताह में 1.11 करोड़ की संपत्ति बरामद

मध्य प्रदेश पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में एक करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की चोरी एवं अन्य सामग्री जब्त की।

भोपाल, 07 अप्रैल।

मध्य प्रदेश पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ प्रदेशभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिछले एक सप्ताह में 1.11 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चोरी एवं अन्य अपराधों की सामग्री बरामद की है।

इंदौर ग्रामीण के थाना किशनगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुई लूट की घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को अजमेर (राजस्थान) तक ट्रेस किया। यहां दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से सोने की चैन, नगदी, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियार सहित कुल 31.68 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई।

इसी दौरान थाना कनाडिया, इंदौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर गैंग के सदस्य को हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया। मानेसर में तीन दिन तक निगरानी के बाद आरोपी को धर दबोचा गया, और उसके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद हुई।

टीकमगढ़ जिले में थाना खरगापुर और बम्हौरीकलां क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने संयुक्त प्रयासों से खुलासा किया। गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, वाहन और औजार सहित 18.88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

कटनी जिले में फिनो पेमेंट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर से चोरी हुए 13 लाख रुपये की नगदी का खुलासा कुछ ही घंटों में किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर 12.51 लाख रुपये एवं वाहन जब्त किया गया। शिवपुरी में नकबजनी की दो घटनाओं में 2 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से तीन फ्रिज, मिक्सर, एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम, पीतल की सामग्री और वाहन सहित करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई।

उज्जैन जिले के थाना घट्टिया पुलिस ने रेस्टोरेंट से चोरी हुई संपत्ति और नागदा पुलिस ने मात्र 60 घंटे में चोरी का खुलासा कर 4.60 लाख रुपये की चांदी जब्त की।

विदिशा जिले में थाना नटेरन और मुगलसराय पुलिस ने चोरी के मामलों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, मोबाइल और सोने-चांदी की कुल 3.07 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की।

भिण्ड जिले के थाना गोहद चौराहा और उमरिया जिले के थाना मानपुर पुलिस ने क्रमशः 2 व 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.50 लाख रुपये की चोरी की सामग्री जब्त की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़