मध्य प्रदेश
07 Apr, 2026

मप्र में स्वास्थ्य सेवाओं को वैज्ञानिक आधार पर सशक्त बनाने के लिए एमओयू

मध्य प्रदेश सरकार और एम्स भोपाल के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

भोपाल, 07 अप्रैल।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को वैज्ञानिक आधार पर सशक्त बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार और एम्स भोपाल के बीच मंगलवार को मिन्टो हॉल में महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत एम्स भोपाल के विशेषज्ञ प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग, सिकल सेल, रेयर डिजीज, कैंसर और एनीमिया जैसे प्रमुख स्वास्थ्य क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उपचार के लिए प्रोटोकॉल और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार किए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

एमओयू के माध्यम से तृतीयक चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ाने, चिकित्सा प्रशिक्षण और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्षमता निर्माण गतिविधियों को सुदृढ़ करने में भी एम्स भोपाल की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस, मिशन संचालक एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, अतिरिक्त मिशन संचालक इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन, क्षेत्रीय संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़