राजनीति
07 Apr, 2026

बस्तर 2.0: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया, विकास ब्लूप्रिंट प्रस्तुत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट प्रधानमंत्री को सौंपा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और रोजगार पर जोर है।

रायपुर, 07 अप्रैल 2026।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की दिशा पर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद बस्तर में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और मानसून के बाद उनके बस्तर दौरे का आमंत्रण दिया। इस दौरे के दौरान कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में अब विकास, रोजगार और बेहतर सुविधाओं का नया दौर शुरू हो चुका है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार के तहत नए एजुकेशन सिटी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जबकि इंद्रावती नदी पर बैराज, रेल लाइन और एयरपोर्ट विस्तार से कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है।

विकास ब्लूप्रिंट ‘सैचुरेशन, कनेक्ट, फैसिलिटेट, एम्पावर और एंगेज’ रणनीति पर आधारित है। इसके तहत बस्तर में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा। 228 नई सड़कों और 267 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, साथ ही 61 नई परियोजनाओं के लिए विशेष केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया गया है।

ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हर घर तक बिजली पहुंचाने और शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी भवनों के निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। युवाओं के लिए 15 स्टेडियम और 2 मल्टीपर्पज हॉल बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार और डॉक्टरों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल तैयार किए जा रहे हैं।

कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में इंद्रावती नदी पर दो बड़े प्रोजेक्ट (देउरगांव और मटनार) से 31,840 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। साथ ही सरकार ने तीन वर्षीय योजना तैयार की है, जिससे 2029 तक 85 प्रतिशत परिवारों की मासिक आय 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये की जाएगी।

‘अंजोर विजन 2047’ और ‘विकसित भारत@2047’ के तहत स्टार्टअप नीति लागू की गई है, जिसमें 2030 तक 5,000 स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटन क्षेत्र में चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी नेशनल पार्क, एडवेंचर टूरिज्म, कैनोपी वॉक और ग्लास ब्रिज जैसी परियोजनाओं का विकास जारी है।

मुख्यमंत्री ने ‘बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम भी पेश किया, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन, जगदलपुर एयरपोर्ट विस्तार, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज और जगरगुंडा एजुकेशन सिटी जैसी परियोजनाओं का लोकार्पण प्रस्तावित है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़