09 अप्रैल, सुपौल
जिले के प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला और उसके नवजात शिशु की मृत्यु से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
मृतका की पहचान परसा बिरवन वार्ड संख्या-14 निवासी ममता कुमारी (32) के रूप में हुई। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उन्हें प्रतापगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण ममता कुमारी की स्थिति बिगड़ती चली गई। इसी दौरान उन्होंने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात कुछ ही देर बाद मृत हो गया। नवजात की मौत के बाद प्रसूता की स्थिति भी लगातार गंभीर होती गई।
परिजन आरोप लगा रहे हैं कि गंभीर स्थिति के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर समुचित इलाज नहीं किया और बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया।
सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रतापगंज सीएचसी के चिकित्सक डॉ. साजिद ने बताया कि महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया और इसके बाद संक्रमण के कारण उसकी स्थिति बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था।
इस घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है और वे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


.jpg)






.jpg)

.jpg)
