टॉप न्यूज़
09 Apr, 2026

मंजूराज रॉयल एनफील्ड ने पेश किया हंटर 350 का नया वेरिएंट

मंजूराज रॉयल एनफील्ड शोरूम में हंटर 350 के नए वेरिएंट और रंग पेश किए गए, युवाओं में उत्साह और बुकिंग में तेजी देखी गई।

09 अप्रैल, नवादा 

नवादा के पटना-रांची रोड पर स्थित केंदुआ में मंजूराज रॉयल एनफील्ड शोरूम ने गुरुवार को हंटर 350 के नए वेरिएंट और रंगों का अनावरण किया।

शोरूम के मालिक श्याम अग्रवाल ने बताया कि लॉन्च के बाद युवाओं में बाइक को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बुकिंग और पूछताछ की संख्या में तेजी आई है।

नए पेश किए गए वेरिएंट में टॉप मॉडल के तौर पर मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट रंग उपलब्ध हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,69,804 रखी गई है। वहीं नया बेस प्रीमियम वेरिएंट टारमैक ब्लैक भी ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसकी कीमत ₹1,49,900 है।

टारमैक ब्लैक वेरिएंट में आधुनिक फीचर्स शामिल हैं, जैसे एलॉय व्हील्स, रियर ड्रम ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस, 100 फ्रंट और 120 रियर टायर, हैलोजन हेडलाइट, ट्रिपर नेविगेशन (वैकल्पिक) और यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट।

लॉन्च के बाद शोरूम में बड़ी संख्या में ग्राहक बाइक देखने और टेस्ट राइड के लिए पहुंचे। युवाओं में खासकर नए रंग और स्टाइल को लेकर काफी आकर्षण देखा जा रहा है।

मंजूराज रॉयल एनफील्ड के सेल्स मैनेजर आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि हंटर 350 के नए वेरिएंट को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और आने वाले दिनों में बुकिंग में और वृद्धि की उम्मीद है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़