नई दिल्ली, 09 अप्रैल 2026।
देश में किसी भी संभावित आतंकी हमले के प्रति तत्पर रहने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग अभ्यास संपन्न किया। इस अभ्यास का नेतृत्व डीआईजी बाबू राम ने किया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
अभ्यास में विभिन्न सुरक्षा और आपातक राहत एजेंसियों ने भाग लिया। इसमें एनएसजी, दिल्ली पुलिस, आईबी, बीसीएएस, डीजीसीए, डायल, एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमें और एयरलाइंस शामिल रही। सभी एजेंसियों ने मिलकर अभ्यास के दौरान त्वरित कार्रवाई और समन्वय दिखाया।
सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने विशेष तैयारियों का प्रदर्शन किया। अभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आपात परिस्थितियों में सभी सुरक्षा बल कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं, मेडिकल टीम कितनी जल्दी मौके पर पहुंचती है और एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी अन्य एजेंसियां किस प्रकार सहयोग करती हैं।
यह अभ्यास सभी संबंधित एजेंसियों के बीच तालमेल और तैयारी की क्षमता को मापने का महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुआ। इसके जरिए संभावित आपात स्थितियों में सुरक्षा और बचाव कार्यों की दक्षता का मूल्यांकन किया गया।





.jpg)
.jpg)






