भोपाल, 13 अप्रैल।
केंद्र सरकार द्वारा सोमवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य रूप से संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देशभर के सभी जिलों में किया जाएगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव हृदयेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाएं शामिल होंगी। इनमें महिला उद्यमी, नीति निर्माता, शिक्षाविद, चिकित्सक, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, स्टार्टअप लीडर, मीडिया कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कला एवं संस्कृति से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शामिल रहेंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों, महिला पंचायत प्रतिनिधियों, महिला अधिकारियों-कर्मचारियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत सीईओ को कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया है। कार्यक्रम का प्रसारण डीडी न्यूज पर भी उपलब्ध रहेगा।
साथ ही इच्छुक लोग वेबकास्ट लिंक के माध्यम से भी इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं, जिससे ग्राम पंचायत स्तर तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके।


.jpg)

.jpg)
_(1).jpg)

.jpg)





