भोपाल, 13 अप्रैल 2026।
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गडकरी दोपहर दो बजे भोपाल से रवाना होकर लगभग 02:20 बजे रायसेन स्थित दशहरा मैदान पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
इसके पश्चात वे उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर किसानों और प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे तथा कृषि से जुड़े आधुनिक तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केन्द्रीय मंत्री गडकरी शाम 05:10 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।




.jpg)
_(1).jpg)






