नई दिल्ली, 13 अप्रैल।
देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से लोकतंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा देश की नारी शक्ति ने विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संसद के बजट सत्र का विशेष सत्र इस माह की 16 तारीख से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक भागीदारी को संस्थागत मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां राष्ट्रीय विकास की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महिला नेतृत्व आधारित विकास की अवधारणा के तहत भारतीय महिलाएं वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित कर रही हैं। मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि पिछले तीन दशकों में अनेक प्रयास हुए, किंतु प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के कारण यह परिवर्तन धरातल पर संभव हो सका है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ने पर बल दिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को सम्मान और समान अधिकार प्राप्त करने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश अब ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी बढ़ाओ’ के नए चरण में प्रवेश कर चुका है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की सभी योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं। जन-धन खातों के माध्यम से करोड़ों महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से राष्ट्रीय मुख्यधारा से जुड़ रही हैं।




.jpg)
_(1).jpg)

.jpg)





