वाराणसी, 13 अप्रैल।
वाराणसी जिले के केशरीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपस्थित महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को वाराणसी में बैठकर देखने के बाद प्रतिभा और रीना सहित कई महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए आरक्षण को लेकर दिए गए संकेत को उन्होंने ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। महिलाओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और इसे प्रेरणादायक बताया।
उल्लेखनीय है कि विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की माताओं और बहनों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2023 में नई संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की शुरुआत की गई थी और अब इसे प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।


.jpg)

.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)

.jpg)