उत्तर प्रदेश
13 Apr, 2026

वाराणसी में गौ सेवा प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

वाराणसी में गौ सेवा काशी प्रांत का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को गौ उत्पाद, गोमूत्र उपयोग और जैविक कृषि से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वाराणसी, 13 अप्रैल।

मीरजापुर जिले के रामबाग चुनार स्थित सुरभि शोध संस्थान में सोमवार से गौ सेवा काशी प्रांत का तीन दिवसीय निवासी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है, जो 15 अप्रैल तक चलेगा। इस शिविर में गौ सेवा गतिविधि के अखिल भारतीय प्रशिक्षक प्रमुख के. ई. एन. राघवन भी उपस्थित हैं।

गौ सेवा काशी प्रांत के संयोजक अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रांत स्तर के कार्यकर्ता, विभाग संयोजक, प्रशिक्षण प्रमुख और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य गौ सेवा से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक संगठित और प्रभावी बनाना है।

शिविर में प्रतिभागियों को गाय के गोबर से बनने वाले उत्पादों, गोमूत्र के उपयोग और उसके लाभ, तथा कृषि एवं पर्यावरण सुधार में जैविक खाद के महत्व पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इन संसाधनों के माध्यम से जीवन और खेती में सुधार के व्यावहारिक पहलुओं को भी समझाया जाएगा।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों और नगर केंद्रों पर इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा गतिविधियों से जोड़ा जा सके और कार्य को विस्तार दिया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़