नोएडा, 13 अप्रैल।
थाना दादरी क्षेत्र के रूप बांसगांव के पास सोमवार सुबह दो स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक बस चालक और सात बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक बच्ची अभी भी उपचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार, टक्कर रामाज्ञा स्कूल की खाली बस और जीसस मैरी स्कूल की बच्चों से भरी बस के बीच हुई। दूसरी बस में करीब 25 छात्र सवार थे। हादसे में जीसस मैरी स्कूल की बस का चालक और सात छात्र घायल हुए, जिनमें पीहू, शौर्य नागर, जानवी शुक्ला और अनीशा शामिल हैं।
घायलों को मोहन स्वरूप अस्पताल, धूम मानिकपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद छह बच्चों और चालक को छुट्टी दे दी गई, जबकि छह वर्षीय छात्रा पीहू की हालत के चलते उसे निगरानी में रखा गया है।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस में कक्षा एक से पांच तक के बच्चे सवार थे। हादसे के बाद कुछ बच्चों को उनके अभिभावक घर ले गए, जबकि कुछ को हल्की चोटें आईं।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।


.jpg)

.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)

.jpg)