अपराध
09 Apr, 2026

फारबिसगंज में ठेला विवाद में डबल मर्डर

अररिया के फारबिसगंज में ठेला लगाने के विवाद में ठेला दुकानदार और पिकअप ड्राइवर की हत्या होने के बाद भीड़ ने आरोपी की भी हत्या कर दी।

अररिया, 09 अप्रैल।

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में कृषि उत्पादन बाजार समिति के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में हत्या की दोहरी घटना घटी। ठेला दुकानदार और पिकअप ड्राइवर की बीच झगड़ा इतनी हिंसक हुई कि दोनों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार ठेला दुकानदार राहुल चौहान, जो फारबिसगंज थाना क्षेत्र के चौहान टोला वार्ड संख्या चार का निवासी था, ने विवाद के बाद ड्राइवर नबी हुसैन का गला काटकर हत्या कर दी। नबी हुसैन जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 के निवासी थे।

घटना के बाद आरोपी ठेला दुकानदार कृषि उत्पादन बाजार समिति में बन रहे गोदाम की झाड़ियों में छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने उसे वहां से बाहर निकाला। जब पुलिस आरोपी को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही थी, तब आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कस्टडी से आरोपी को छीनकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

इस घटना के बाद फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना के विरोध में स्थानीय लोग कृषि उत्पादन बाजार समिति और सुभाष चौक सहित अन्य स्थानों पर सड़क जाम और आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि ठेला लगाने के विवाद में यह घटना हुई। पहले पिकअप ड्राइवर की हत्या की गई और उसके बाद आरोपी ठेला दुकानदार की भी भीड़ द्वारा पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एफएसएल टीम की मदद ली जाएगी। आरोपी पर हमला करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़