असम
10 Apr, 2026

असम में भाजपा को 90+ सीटों का भरोसा, हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा गठबंधन की 90 से अधिक सीटों की संभावना जताई। उन्होंने मतदान उत्साह का हवाला देते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक और नेतृत्व को लेकर हमला किया।

गुवाहाटी, 10 अप्रैल।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन 90 से अधिक सीटें जीत सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे राज्य में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर असाधारण उत्साह दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में देर रात मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिंदू बहुल क्षेत्रों के साथ-साथ अल्पसंख्यक क्षेत्रों में भी मतदान में उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि चुनाव में असमिया पहचान की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख रहा और मतदाताओं ने इस पर स्पष्ट रुख अपनाया है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी नेता गौरव गोगोई को इस बार कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने उनकी राजनीतिक स्थिति और रुख पर भी सवाल उठाए।

सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके गुवाहाटी में होने के दावे के बावजूद वे सुबह ही राज्य छोड़कर चले गए। उन्होंने कांग्रेस को “कमजोर मानसिकता वाली पार्टी” बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 300 से अधिक जनसभाएं कीं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं देवब्रत सैकिया और रिपुन बोरा पर भी सवाल उठाया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से बाहर प्रचार के लिए सक्रिय क्यों नहीं हुए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़