छत्तीसगढ़
09 Apr, 2026

मुख्यमंत्री साय का दिल्ली दौरा, बस्तर विकास का ब्लूप्रिंट पीएम को सौंपा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को बस्तर के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा और मानसून के बाद वहां आने का निमंत्रण दिया।

रायपुर, 09 अप्रैल 2026।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 8:15 बजे दिल्ली से रायपुर लौटे। अपने दो दिवसीय राजधानी प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी विचार-विमर्श किया और भजनलाल शर्मा से भी कई विषयों पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को बस्तर के समग्र और दूरगामी विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट सौंपा। उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण भी दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़े परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने की योजना है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात की और असम में चुनाव की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की स्थिति मजबूत है और वहां सरकार बनने की संभावना अधिक है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़